हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश कोहरे का कहर:...

    कोहरे का कहर: डेढ़ दर्जन वाहन भिड़े, आधा दर्जन घायल

    फिरोजाबाद/शिकोहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। सोमवार को सर्दी के पहले कोहरे ने आफत मचा दी है। सुबह से ही कोहरा इस कदर था कि वाहन चालकों के हाथ पांव फुला दिए। कोहरे के चलते नेशनल हाईवे नंबर दो पर लगभग डेढ़ दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए, जिसमें एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं हाईवे पर क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन के द्वारा पुलिस प्रशासन ने हटवाया, जिसके बाद मार्ग सुचारू हो सका।

    कैसे हुआ हादसा

    पहला हादसा नेशनल हाईवे नंबर दो पर ग्राम धातरी के समीप हुआ। घने कोहरे के चलते लगभग एक दर्जन वाहन आपस में टकराते चले गए, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में मुकीम पुत्र इब्राहिम निवासी चुहरपुर अलवर राजस्थान, साबिर पुत्र खूंटा निवासी बबलहरी हरियाणा और नंद लाल पुत्र नाथूराम निवासी नौशहरा हैं। वहीं दूसरी घटना मक्खनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रूपसपुर के समीप हुई, जिसमें आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि यहां पर कोई घायल नहीं हुआ। तीसरी घटना आटेपुर रोड के समीप हुई, जिसमें जलालपुर के सहायक अध्यापक देवीचरण अपनी बाइक से स्कूल जा रहे थे, तभी एक स्कूल बस ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे वह घायल हो गए। जानकारी होते ही परिजन घायल प्रधानाध्यापक को उपचार के लिए अस्पताल लाए हैं।

    मौसम की पहली धुंध ने बरपाया कहर, एक के बाद एक टकराई 30 गाड़ियां

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here