हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश 19th Letter o...

    19th Letter of Saint Dr. MSG: रूहानी स्थापना दिवस पर पूज्य गुरु जी की आई चिट्ठी, जल्दी पढ़ें…

    163 Welfare Works
    पूज्य गुरु जी ने शुरू करवाया 163वां भलाई कार्य ‘पालतू संभाल’

    19th Letter of Saint Dr. MSG: पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने रूहानी स्थापना दिवस पर 19वां रूहानी पत्र भेजा है।

    रूहानी पत्र

    मेरे प्यारे बच्चों, ट्रस्ट प्रबंधक सेवादारों व सेवादारों, आप सबको ‘स्थापना दिवस’ MSG भंडारे की बहुत-बहुत बधाई व आशिर्वाद व धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा। हमारे करोड़ों प्यारे बच्चो, इस स्थापना दिवस पर हम परम पिता प्रमात्मा से प्रार्थना करके गुरु रूप में यह वचन करते है कि आप वचनों के पक्के रहें व दृढ़ यकीन रखें तो प्रमात्मा, इस स्थापना दिवस से आपके घरों में निजधाम की खुशीयां व मस्ती की स्थापना कर, आप सबको मालामाल कर देंगे।

    हमारे प्यारे बच्चों, हम हमेशा आप सबको याद रखते हैं और सुबह सवेरे 3 से 5 व शाम को 7 से 9 बजे आप सबके लिए परम पिता प्रमात्मा से ‘ईस्पेशल’ प्रार्थना दुआ करते है कि आपके पहाड़ जैसे भयानक कर्म कंकर बनके कट जाएं। आप सब इस स्थापना दिवस MSG भण्डारे पर प्रण करो कि ‘‘पालतु पशुओं को आवारा नहीं छोड़ेंगे।’’ इस कार्य का नाम होगा ‘‘पालतु संभाल’’ सारे हाथ खड़ा करें। जोर से नारा बोले ‘ धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा। हाथ नीचे कर लें जी। परम पिता MSG आपके घर (शरीर) व परिवार को खुशियां दे और परिवार का आपस में प्यार बढ़े। आशिर्वाद।

    बच्चो, जैसे आप सब सृष्टि भलाई कार्य दिन रात करते रहते है वो जज्बा कमाल का है इसे बढ़ाए, कम ना होने देना। प्यारे बच्चो आप सब हमारी नजरो में हमेशा बसे रहते हो और आप जो भी बाते हमसे करते रहते हो वो सब हमें परम पिता शाह सतनाम, शाह मसतान जी की कृपा से सुनती रहती हैं। आप हमें गुरु रूप में और मां-बाप के रूप में जो भी बात कहते हो जैसे प्यार लॉड, तॉने मारना, लड़ना इत्यादि और हम सुनते है और जब आप सब कुछ कह कर शांत हो जाते हो तो हम आपको आपकी बातों का जवाब आपके अंदर से दे देते है परम पिता जी की कृपा से। फिर आप खुश होते हो या हंसते हो तो हम भी आपके साथ हँसते है। आपको कोई भी परेशानी, कर्म रोग आता है और आप अपने गुरु MSG को याद करते हैं तो हम परम पिता जी की कृपा से आपके लिए प्रार्थना करके आशिर्वाद भेजते हैं ताकि आपके भयानक कर्म कट जाएं। कर्म कटते आपको महसुस भी होते हैं। एक बार फिर हम परम पिता शाह मसतान, शाह सतनाम जी को अरबों सिजदे करते है जिन्होंने ‘आज के दिन’ हमारे लिए महापरोपकार किया। डेरा सच्चा सौदा बनाया। आप सबको MSG Guru Papa का आशिर्वाद।

    आपका गुरु,
    दासन दास,

    ]

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here