हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    ESI Scheme: अब इन कर्मचारियों को भी मिलेगा ईएसआई योजना का लाभ!

    ESI Scheme

    Employees’ State Insurance Scheme: 20.74 लाख नए कर्मचारी जुड़े

    20.74 lakh New Workers enrolled in ESI: नई दिल्ली (एजेंसी)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में अगस्त 2024 में ईएसआई योजना के तहत 20.74 लाख नए कर्मचारी नामांकित किए गए हैं जिनमें 4.14 लाख महिला कर्मचारी हैं। केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने शनिवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया कि ईएसआईसी में अगस्त, 2024 में 20.74 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं जो अगस्त 2023 की तुलना में 6.80 प्रतिशत अधिक हैं। ESI Scheme

    इसी अवधि में 28 हजार 917 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है। आंकड़ों से यह पता चलता है कि माह के दौरान जोड़े गए कुल 20.74 लाख कर्मचारियों में से 9.89 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं। अगस्त, 2024 में महिला सदस्यों का नामांकन 4.14 लाख रहा है। इसके अलावा, अगस्त, 2024 में कुल 60 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है। ESI Scheme

    Gold Price Today: सोने की कीमतों की ताजा अपडेट, यहाँ जानें, आज की कीमतें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here