हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें अफगानिस्तान त...

    अफगानिस्तान तालिबानी हमले में 20 सैनिकों की मौत

    Afghanistan

    काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी कुंडुज प्रांत में तालिबानी आतंकवादियों के हमले में अफगान सेना के कम से कम 20 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी। स्थानीय सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक सोमवार रात तालिबान ने इमाम साहिब जिले में सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर हमला किया जिसमें 20 सैनिकों की मौत हो गयी। तालिबान ने सोशल मीडिया पर एक वक्तव्य जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

    कतर की राजधानी दोहा में दो दिवसीय अंत: अफगान बैठक सोमवार को ही खत्म हुई है। बैठक के बाद एक संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया गया जिसमें तनाव कम करने के प्रयासों पर सहमति जताई गयी। इस बैठक की मध्यस्थता जर्मनी और कतर ने की जिसमें अफगानिस्तान के राजनेताओं, तालिबान और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।