हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More

    सीरिया में 200 अमेरिकी शांति सैनिक रहेंगे मौजूद: व्हाइट हाउस

    White House

    वाशिंगटन 22 फरवरी (एजेंसी)

    सीरिया से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद लगभग 200 अमेरिकी शांति सैनिक वहां मौजूद रहेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। सीबीएस न्यूज के मुताबिक सुश्री सैंडर्स ने कहा, “ सीरिया में एक निश्चित समय के लिए लगभग 200 अमेरिकी शांति सैनिकों का एक समूह मौजूद रहेगा।” इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन ने फोन पर उत्तरी सीरिया में एक सुरक्षित क्षेत्र बनाए जाने को लेकर चर्चा की।

    ट्रम्प ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ जारी लड़ाई में जीत का दावा करते हुए अमेरिकी सैनिकों की वापसी की घोषणा की है। ट्रम्प के इस फैसले पर इजरायल समेत कई देशों ने चिंता जताई है। गौरतलब है कि सीरिया में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ जारी लड़ाई में वर्ष 2015 से ही दो हजार से अधिक अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।