हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश जेल की दीवार ...

    जेल की दीवार गिरने से 22 कैदी घायल

    jail

    भिंड (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के भिंड जिला मुख्यालय स्थित जिला जेल परिसर की दीवार गिरने के कारण शनिवार सुबह 22 कैदी घायल हो गए, जिनमें एक कि स्थिति गंभीर है। जेल सूत्रों ने कहा कि सुबह लगभग साढ़े पांच बजे जेल के एक बैरक की दीवार भरभराकर गिर गई। इस वजह से बैरक में मौजूद 22 कैदी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और एक को गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर किया गया है। जिले में दो तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। माना जा रहा है कि जेल परिसर का भवन पुराना होने के कारण इसकी दीवार गिरी है। घटनास्थल नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित है और सूचना मिलने पर जेल तथा पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।