हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home देश मिनी बस और ट्...

    मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 23 लोगों की मौत, 34 घायल

    road accident

    मास्को (एजेंसी)। पश्चिमी अफ्रीकी देश कोटे डी आइवर (आइवरी कोस्ट) में मिनीबस और ट्रक के बीच टक्कर होने से 23 लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य घायल हो गये। फ्रेटरनाइट मैटिन अखबार के अनुसार कोटे डी आइवर के सबसे बड़े शहर आबिदजान से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर गुरुवार को एक मिनिबस एक ट्रक से टकरा गई। रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना में घायल हुए 34 लोगों में से 16 को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह सड़क हादसा मिनीबस के एक टायर के पंक्चर होने की वजह से हुआ।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।