हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश देश में कोरोन...

    देश में कोरोना के 2,51,209 नए केस मिले

    Coronavirus

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश इस वक्त कोरोना महामारी की तीसरी लहर की चपेट में है और संक्रमण की स्थिति में थोड़े सुधार के बीच देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,51,209 नए मामले सामने आए, हालांकि राहत की बात यह है कि इसकी तुलना में करीब एक लाख अधिक 3,47,443 लोग कोरोनामुक्त हुए हैं। देश में 24 घंटे में 57 लाख 35 हजार 692 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही शुक्रवार सुबह 7 बजे तक एक अरब 64 करोड़ 44 लाख 73 हजार 216 कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस वक्त देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 21 लाख पांच हजार 611 हो गई है। यह संक्रमित मामलों का 5.18 प्रतिशत है। देश में अब तक कुल तीन करोड़ 80 लाख 24 हजार 771 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 93.60 प्रतिशत है। वहीं इस दौरान 627 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 492327 हो गया है। देश में इस समय मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।

    देश में पिछले 24 घंटे में 15 लाख 82 हजार 307 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में कुल 72 करोड़ 37 लाख 48 हजार 555 कोविड परीक्षण किए हैं। देश भर में सर्वाधिक सक्रिय मामले कर्नाटक में हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 29198 सक्रिय मामले घटने के बाद इनकी संख्या 328741 हो गई। वहीं 67232 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 3325001 हो गई है, जबकि 49 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 38754 हो गया है। केरल में 8933 सक्रिय मामलों के बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 310202 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 42653 और मरीजों के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5463960 हो गई है। वहीं 96 और मरीजों की मौत हुई है, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 52434 पर पहुंच गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here