हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश देश में पिछले...

    देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,828 नए मामले

    Coronavirus

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 2,828 नए मामले समाने आए और इस दौरान 14 लोगों की इस बीमारी से मौत हो हुई हैं। इसी के साथ कुल मामलों की संख्या चार करोड़ 31 लाख 53 हजार 043 पहुंच गई और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर पांच लाख 24 हजार 586 पहुंच गया है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2,035 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं और इसी के साथ अब तक कुल चार करोड़ 26 लाख 11 हजार 370 मरीज कोविड से उबर चुके हैं। देश में इस समय कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है। वहीं, सक्रिय दर 0.04 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। दिल्ली में सक्रिय मामले 14 बढ़कर 1641 हो गए हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को 479 और लोगों ने मात दी, जिसके बाद कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 18,78,105 हो गई है। अभी तक इस महामारी से 26208 लोगों की मौत हो चुकी है।

    हरियाणा में सक्रिय मामले बढ़े

    हरियाणा में सक्रिय मामले 70 बढ़कर 1,166 तक पहुंच गए हैं। इस दौरान 157 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 990465 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 10,621 पर स्थिर है।

    उत्तर प्रदेश में कोरोना का इजाफा

    देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 13 बढ़कर 831 हो गई हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या में 121 का इजाफा होने के बाद कुल संख्या बढ़कर 20,55,056 हो गई हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 23,519 पर स्थिर है। राजस्थान में सक्रिय मामलों की संख्या 33 बढ़कर 610 रह गई हैं। कोविड को मात देकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 31 बढ़कर 1275421 हो गई हैं। मृतकों का आंकड़ा 9,556 पर स्थिर है।

    उत्तराखंड में सक्रिय मामले 472

    उत्तराखंड में सक्रिय मामलों की संख्या 472 हैं। वहीं, कोरोना से निजात पाने वालों की कुल संख्या 4,29,702 हो गई है। राज्य में कोविड-19 से अब तक 7,693 लोग जान गंवा चुके हैं। मध्यप्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या एक घटकर 298 हो गई है। वहीं राज्य में अब तक 10,31,440 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। जबकि मृतकों का आंकड़ा 10736 पर बरकरार है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here