हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें इजरायली सैनिक...

    इजरायली सैनिकों के साथ झड़प में 29 फिलिस्तीनी घायल

    Palestinians

    29 (Palestinians) घायलों में 11 इजरायली सैनिकों की गोलीबारी में घायल हुये जिसमें दो की हालत गंभीर

    गाजा(एजेंसी)। उत्तरी गाजा पट्टी और इजरायली सीमा पर तैनात इजरायली सैनिकों और हजारों प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में 29 फलस्तीनी (Palestinians) घायल हो गये। संवाद समिति शिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल केद्रा ने सोमवार को गाजा में संवाददाताओं को बताया कि 29 घायलों में 11 इजरायली सैनिकों की गोलीबारी में घायल हुये जिसमें दो की हालत गंभीर है। पूर्वी गाजा पट्टी में गत 30 मार्च से प्रत्येक शुक्रवार साप्ताहिक विरोध प्रदर्शन जिसे ‘ग्रेट मार्च आॅफ रिटर्न’ कहा जाता है, के अलावा उत्तरी गाजा पट्टी में भी विरोध प्रदर्शन किए जाते हैं। ा

    प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय रेडियो की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को गाजा पट्टी से हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुये और इजरायल की सीमा के समीप तटीय एन्क्लेव के उत्तरी तट पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गये। प्रदर्शनकारी इस एन्क्लेव पर 2007 से लगाये गये अवरोधक को हटाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान टायरों में आग लगायी, फलस्तीनी झंडे लहराये और सीमा पर तैनात सैनिकों पर पथराव किया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने इजरायल की सीमा पर लगे कंटीले तारों को काट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों के पर आंसू गैस के गोले दागे और गोलियां भी चलायी। आंसू गैस के धुंए से दम घुटने और गोलियां लगने के कारण कई लोग घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो