हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश शर्मनाक: 3 सा...

    शर्मनाक: 3 साल की लड़की से दुराचार पर भड़का गुस्सा, हो रहे प्रदर्शन

    3-year-old girl furious over rampage, getting angry

    जम्मू-कश्मीर। कश्मीर में तीन साल की बच्ची के साथ हुए दुराचार के मामले को लेकर लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। दुराचार के विरोध में कश्मीर घाटी के कई क्षेत्रों में बंद आयोजित किया गया। बांदीपोरा जिले में 9 मई को हुए कथित रेप के विरोध में धार्मिक संगठन इत्तिहाद-उल-मुस्लिमीन ने बंद का आह्वान किया था। मामले में आरोपी की पहचान ताहिर अहमद मीर के रूप में की गई है। पुलिस ने ताहिर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। बांदीपोरा के जिलाधिकारी शहबाज मीर ने मामले की सुनवाई के लिए 14 दिन के भीतर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का भरोसा दिया है। वहीं 13 मई को बडगाम, बारामूला और बांदीपोरा जिले के कई स्थानों पर बाजार और अन्य कारोबार बंद रहे जबकि कुछ अन्य क्षेत्रों में केवल आंशिक बंद रहा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।