AmritSar: पाक सीमा के नजदीक बीएसएफ ने 35 करोड़ की हेरोइन पकड़ी है। सीमा सुरक्षा बल के भारत-पाक सीमा की सीमावर्ती चौकी भरोपाल के क्षेत्र से 7 पैकेट हेरोइन बरामद की। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक कल देर रात भरोपाल चौकी के क्षेत्र में जवान रोजाना की तरह कंटीली तार के नजदीक पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें पाक की तरफ से कुछ हरकत का शक हुआ। दरअसल यह पाक तस्कर थे। जवानों ने तुरंत इन तस्करों को ललकारा और गोली चलाई, लेकिन तस्कर घनी धुंध का फायदा उठाते हुए तस्कर वहां से फरार होने में सफल हुए। सुबह जब वक्त क्षेत्र की सर्च की तो वहां से सात पैकेट हेरोइन बरामद हुई। अंतरराष्टÑीय बाजार में इसकी कुल कीमत 35 करोड़ आंकी जा रही है।
ताजा खबर
IPL 2026 Points Table: लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर पंजाब अंक तालिका में शीर्ष पर कायम
IPL 2026 Points Table: न्...
बढ़ती गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने सतर्कता और तैयारी का दिया संदेश
लखनऊ (एजेंसी)। भीषण गर्मी...
चारपाई पर सो रहे वृद्ध की सिर कुचलकर निर्मम हत्या, मचा कोहराम
फिरोजाबाद । थाना शिकोहाबा...
मां की सांसों के लिए जंग: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत
पटियाला। पटियाला के रहने ...
पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद, 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद : लाल चंद कटारूचक्क
चंडीगढ़/ टांडा। पंजाब के ...
ब्लॉक संगतपुरा की साध-संगत बनी जरूरतमंद परिवार का सहारा
जींद / संगतपुरा (राहुल) म...
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भरता की राह, युवाओं को मिला प्रशिक्षण
हिसार (सच कहूँ/मांंगे लाल...
शेयर बाजार को वैश्विक कारकों के साथ कंपनियों के तिमाही परिणामों से मिलेगी दिशा
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों...
चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर गैर-कानूनी सामग्री पर सख्ती की
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने ...
Anshul Kamboj: एक पारी में सभी 10 विकेट ले चुका अंशुल कंबोज अब आईपीएल में दिखा रहा जलवा
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर कि...















