हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब नहीं लौटे पैर...

    नहीं लौटे पैरोल पर आए 35 कैदी, अंतिम तारीख को एक महीने से हुआ ज्यादा समय

    35 prisoners

    फरीदकोट (सच कहूँ न्यूज)। केन्द्रीय मार्डन जेल से पैरोल पर गए 500 कैदियों में से 35 कैदी तक नहीं लौटे, जब कि इन कैदियों के जेल वापस आने की आखिरी तारीख को एक महीने से भी अधिक का समय हो गया है। कोरोना के चलते जेलों में कैदियों और विचाराधीन कैदी की भीड़ कम करने के मकसद से जेल आधिकारियों ने करीब 500 कैदियों को छह हफ्तों के लिए आरजी पैरोल पर भेज दिया था। तय समय में 100 कैदी और हवालाती वापस नहीं आए जिन खिलाफ जेल आधिकारियों ने फरीदकोट पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

    शिकायत दर्ज होने के बाद फरीदकोट पुलिस ने पैरोल के नियमों का उल्लंघन कर कर वापस न आने वाले 40 कैदियों खिलाफ पर्चे दर्ज कर लिए हैं और उनको गिरफ्तार कर लिया है, जब कि 35 कैदी पुलिस को मिल नहीं रहे। इनके खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरीदकोट की केंद्रीय मार्डन जेल जहां 2185 कैदियों को रखने की क्षमता है परंतु इस समय पर इस में 2500 के करीब कैदी और विचाराधीन कैदी बद हैं। केंद्रीय मार्डन जेल के सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट हरप्रीत सिंह ने कहा कि कुछ कैदी पैरोल का समय खत्म होने के बाद वापस नहीं आए। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उनको गिरफ्तार करने के लिए फरीदकोट पुलिस को लिखित शिकायत भी दी गई है। जो कैदी पैरोल खत्म होने के बाद नहीं लौटे, उनके खिलाफ यहां की अदालत में मुकदमा चलाने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।