हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य पंजाब 38 ट्रयू ब्लॅ...

    38 ट्रयू ब्लॅड पंपों ने किया रक्तदान

    True Blood Pumps sachkahoon

    चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। अपने सतगुरू के दिखाए मार्ग पर चलते हुए ब्लॉक चंडीगढ़ की साध-संगत रोजाना मानवता भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। इसी क्रम में ट्रयू ब्लॅड पंप (True Blood Pumps) कहे जाने वाले डेरा सच्चा सौदा के ब्लॅड डोनर्स सेवादारों ने 38 रक्तदान कर फिर से जरूरतमंद मरीजों की मदद की। वहीं जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन भी वितरित किया गया।

    जानकारी के अनुसार डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने चंडीगढ़ पीजीआई, फोर्टिस, एमकेयर, मैक्स और अन्य अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर उनकी जान बचाने में उनकी मदद की। रक्तदान (True Blood Pumps) प्राप्त करने के बाद मरीजों और उनके तीमारदारों ने डेरा प्रेमियों का धन्यवाद किया और कहा कि धन्य हैं आपके गुरू जिनकी शिक्षाओं पर चल कर डेरा प्रेमी इंसानियत की मदद के लिए बिना किसी भेदभाव के हमेशा तैयार बर तैयार रहते हैं।

    जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

    पूज्य गुरू जी की शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक के सैक्टर 26 जोन की साध-संगत ने 10 जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन भी वितरित किया। इस दौरान साध-संगत से मिली सहायता के उपरांत जरूरतमंद लोगों ने एक सुर में पूज्य गुरू संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए डेरा प्रेमियों का धन्यवाद किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here