संकट बरकरार: देश में 24 घंटे में 40,611 आए कोरोना के नए मामले

Coronavirus

देश में अब तक 37 करोड़ 57 लाख 70 हजार 291 लोगों को लगा टीका

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गयी, लेकिन राहत की बाद यह रही कि इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या वायरस की चपेट में आने वाले लोगों से थोड़ी अधिक रही तथा मौतों का आंकड़ा एक बार फिर हजार के नीचे आ गया। इस बीच शनिवार को 37 लाख 23 हजार 267 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 37 करोड़ 57 लाख 70 हजार 291 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40,611 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ आठ लाख 36 हजार 327 हो गया है।

Corona became a Kaal in India, for the first time around 3300 people died, 3.60 new cases came

देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.47 फीसदी

इस दौरान 41हजार 526 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 99 लाख 75 हजार 064 हो गयी है। सक्रिय मामले 915 घटकर चार लाख 54 हजार 118 हो गए हैं। इसी अवधि में 895 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख आठ हजार 040 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.47 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.20 फीसदी और मृत्यु दर 1.32 हो गई है।

जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

महाराष्ट्र में सक्रिय मामले बढ़े

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 1776 बढ़ने के बाद यह संख्या 117270 हो गयी है। इसी दौरान राज्य में 6026 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5906466 हो गयी है जबकि 494 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 125528 हो गया है।

कोरोना अपडेट राज्य

केरल: इस दौरान सक्रिय मामले 2111 बढ़कर 115706 हो गये हैं तथा 11867 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2922921 हो गई है जबकि 109 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 14489 हो गई है।

कर्नाटक: कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 765 कम होकर 37164 रह गए हैं। वहीं 48 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 35779 हो गया है। राज्य में अब तक 2796377 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

तमिलनाडु: सक्रिय मामलों की संख्या 447 घटकर 32767 रह गई है तथा 49 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 33371 हो गयी है। वहीं 2449873 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

आंध्र प्रदेश: सक्रिय मामले 29262 रह गये हैं। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 1877930 हो गयी है जबकि 12986 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

पश्चिम बंगाल: कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 386 घटकर 15304 रह गए हैं और इस महामारी के संक्रमण से कुल 178903 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 1477998 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

तेलंगाना: सक्रिय मामले 218 घटकर 10724 हो गए हैं, जबकि अब तक 3725 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 616769 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

छत्तीसगढ़: कोरोना के सक्रिय मामले 131 घटकर 4862 हो गए हैं। वहीं 979448 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं जबकि तीन और मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 13473 हो गयी है।

पंजाब: सक्रिय मामले 135 घटकर 1674 रह गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 579618 हो गयी है जबकि 16177 मरीजों की जान जा चुकी है।

गुजरात: सक्रिय मामले 205 घटकर 1151 रह गये हैं तथा अब तक 10073 लोगों की मौत हुई है, वहीं 812976 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।