हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में 4...

    हरियाणा में 47 मोस्टवांटेड, 180 शातिर बदमाश गिरफ्तार

    Hanumangarh News
    फायर करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ l हरियाणा में संगठित अपराध से निपटने के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गत वर्ष अपहरण, सुपारी लेकर हत्या, रंगदारी, जबरन वसूली, लूट और डकैती जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त गिरोहों पर शिकंजा कसते हुये 47 मोस्ट वांटेड, 16 गैंगस्टर और गिरोह के सदस्य तथा जघन्य अपराध में शामिल 164 अन्य अपराधियों को काबू (Crooks Arrested) कर उनके अंजाम तक पहुंचाया है।

    हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को यहां बताया कि एसटीएफ प्रदेश भर में संगठित अपराधों और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल विभिन्न गिरोहों और बदमाशों के खिलाफ लगातार बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि एसटीएफ ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर (Crooks Arrested) सूबे गुर्जर को दिल्ली एयरपोर्ट से काबू किया। इसकी गिरफ्तारी पर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश पुलिस ने कुल 7.50 लाख रुपये का इनाम रखा था। इसके अतिरिक्त, अशोक शोकी और मोनू कुमार जैसे इनामी बदमाशों को भी काबू कर अंजाम तक पहुंचाया गया।

    स्मार्ट पुलिसिंग की मिसाल कायम करते हुए एसटीएफ ने अम्बाला जिले में संचालित एक अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया जहां पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन खरीदारी करने वाले भोले भाले नागरिकों को ठगा जा रहा था। साथ ही एसटीएफ टीम ने एसएससी, सीएचएसएल, एमटीएस, रेलवे, एनईईटी और आईआईटी जैसी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड से हल करने में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सभी आरोपियों को काबू कियl

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here