हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    ब्राजील समेत 5 देश यूएनएससी के अस्थायी सदस्य चुने गए

    Security Council

    संयुक्त राष्ट्र (एजेंसी)। ब्राजील, अल्बानिया, गैबॉन, घाना और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दो वर्ष के कार्यकाल के लिये शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के अस्थायी सदस्य चुने गए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर ने यह जानकारी दी। बोजकिर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अस्थायी सदस्यों के चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद कहा कि अल्बानिया, ब्राजील, गैबॉन, घाना और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दो वर्ष के कार्यकाल के लिये संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के अस्थायी सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इन देशों का कार्यकाल एक जनवरी 2022 से शुरू हो रहा है। यूएनएससी के अस्थायी सदस्य बनने के लिए घाना को 185, गैबॉन को 183, यूएई को 179, अल्बानिया को 175, और ब्राजील को 181 वोट मिले।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।