हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ कैंसर पीड़ित क...

    कैंसर पीड़ित को मिली 50 हजार की आर्थिक मदद

    50 thousand financial help for cancer victims
    • मुख्यमंत्री राहत कोष से उपायुक्त ने सौंपा चैक

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। उपायुक्त सुजान सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत कैंसर की बीमारी से पीड़ित गाँव कलिंगा निवासी गुड्डी देवी पत्नी स्व. लेखराम के इलाज हेतु उनके बेटे को 50 हजार रूपए की राशि का चैक प्रदान किया। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत लाईलाज बीमारी से ग्रस्त असहाय लोगों को उपचार के लिए सहायता राशि प्रदान की जाती है, ताकि वे अपना ईलाज करवा सकें।

    इसी उद्देश्य से कैंसर की बीमारी से ग्रस्त गाँव कलिंगा निवासी गुड्डी देवी पत्नी स्व. लेखराम के पुत्र मनोज को उसकी माता की बीमारी के ईलाज हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष की तरफ से सहायता राशि प्रदान की गई। उपायुक्त सुजान सिंह ने मनोज को 50 हजार रूपए की सहायता राशि का चैक प्रदान किया। इस दौरान गाँव कलिंगा के नंबदार प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।