हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें बहुराष्ट्रीय ...

    बहुराष्ट्रीय अभियान में बोको हराम के 55 आतंकवादी ढेर

    Multinational Campaign

    अबुजा (एजेंसी)

    नाइजीरिया, चाड, कैमरून, बेनिन और नाइजर के सुरक्षा बलों के दो दिन के संयुक्त अभियान में बोको हराम के 55 आतंकवादी मारे गये नाइजीरियाई सेना के अधिकारी एवं बहुराष्ट्रीय बलों के लिए मुख्य प्रवक्ता टिमोथी एंटिघा ने गुरुवार को बताया कि बहुराष्ट्रीय संयुक्त कार्य बल ने लेक चाड बेसिन में दो दिन तक अभियान चलाया जिसमें 55 आतंकवादी मारे गये।

    इस दौरान लेक चाड बेसिन में उच्च क्षमता के गोला बारूद भी बरामद किये। एंटिघा ने बताया कि यह अभियान लेक चाड में आतंकवादियों के प्रमुख ठिकाने तुंबुन रेगो में चलाया गया। तुंबुन रेगो लेक चाड में एक प्रमुख द्वीप है जो बोको हराम के वरिष्ठ कमांडरों का अड्डा माना जाता है। तुंबुन रेगो में 33 बोको हराम आतंकवादियों के शव बरामद किये गये जबकि नाइजीरियाई सीमा से सटे बोको हराम के एक अन्य अड्डे अरेगे में एक अलग अभियान में 22 आतंकवादी मारे गये।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।