हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा की सड़...

    हरियाणा की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी 550 इलेक्ट्रिक बसें

    haryana

    एक बार चार्ज करने पर चलेगी 200 किलोमीटर

    अम्बाला (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में जल्द ही 550 इलेक्ट्रिक बसें सड़क पर दौड़ेंगी। इसके लिए 2 कंपनियों की बिड सरकार के पास पहुंच चुकी है और अगली हाई पावर परचेज मीटिंग में एक कंपनी के रेट पर मुहर लग सकती है। कैबिनेट की मीटिंग में बसों की खरीद का प्रस्ताव पास हो चुका है। कुछ दिनों पहले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल भी इसकी घोषणा कर चुके हैं। प्रदेश के सभी नगर निगमों के लिए इन बसों की खरीद की जाएगी।

    हर नगर निगम को 50 बसें अलॉट की जाएंगी। केवल गुरुग्राम में 100 बसों की खरीद की जाएगी। जिसमें 50 रोडवेज और 50 गुरुग्राम डेवलपमेंट अथॉरिटी खरीदेगी। इसके अतिरिक्त करनाल, अंबाला, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, पंचकूला, यमुनानगर, सोनीपत नगर निगमों के लिए बसें खरीदी जाएंगी। इसके अतिरिक्त रेवाडी और दिल्ली डिपो में भी इन बसों को शामिल किया जाएगा। हरियाणा सरकार का 2025 तक राज्य में 30 प्रतिशत वाहन इलेक्ट्रिक करने का लक्ष्य है। इसी के तहत इन बसों की खरीद की जा रही है। इन बसों में 50 प्रतिशत शेयर केंद्र सरकार देगी। एक बस की कीमत 1 करोड़ 40 लाख है। इसमें 70 लाख केंद्र सरकार देगी। इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज करने पर 200 किलोमीटर चलेगी। ये स्थानीय रूट पर चलेंगी। चार्ज करने के लिए आधा घंटा का समय लगेगा। यह 36 सीटर और 52 सीटर में उपलब्ध होंगी। रोडवेज बस डिपो में ही इनके चार्जिंग करने की सुविधा उपलब्ध होगी। एक बस का 10 लाख किलोमीटर तक चलाने का लक्ष्य है। बस की मेंटेनेंस की जिम्मेदारी कंपनी की होगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here