हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल Punjab News: ...

    Punjab News: पंजाब के 57 वर्षीय अवतार सिंह ने इस खेल में कर दिया कमाल

    Punjab News
    Punjab News: पंजाब के 57 वर्षीय अवतार सिंह ने इस खेल में कर दिया कमाल

    लुधियाना सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल। Punjab News: औद्योगिक शहर के पॉवर व वेट लिफ्टर अवतार सिंह ललतों राष्टÑीय के बाद अब अंतरराष्टÑीय रिकॉर्ड तोड़कर एक बार फिर वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। जो नशों व अन्य बुराईयों में फंसकर अपनी व अपने माता पिता की जिन्दगी दाव पर लगा रहे हैं। हाल ही में रूस आईपीएल में अंगे्रजों को धूल चटाते गोल्ड मैडल जीतने वाले ललतों अगले साल यूएसए में होने वाली विश्व ओलम्पियन चैम्पियनशिप को भी भारत के नाम करने की तैयारी कर रहे हैं। रूस आईपीएल में राष्टÑीय रिकॉर्ड तोड़Þते गोल्ड मैडल जीतकर लौटे अवतार सिंह ललतों भले ही 57 साल के हैं, लेकिन उनकी शारीरिक तन्दरुस्ती युवाओं को भी मात दे रही है।

    Side Effects of Almond: बादाम खाने से होते हैं ये नुकसान, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

    अवतार सिंह जिन्होंने रूस में हुए आईपीएल में 240 किलो की डैड लिफ्ट लगाकर 2019 में 200 किलो के नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद अब अंतरराष्टÑीय रिकॉर्ड भी तोड़ा है, अपनी उपलब्धि का श्रेय देसी खुराक, कड़ी मेहनत व ठोस इरादे को देते हैं, जिसके सहारे वह रूस में अंग्रेजों को हराने के बाद आगे यूएसए में होने वाली विश्व ओलम्पियन चैम्पियनशिप में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की तैयारी कर रहे हैं, जहां विश्व रिकॉर्ड 275 किलो डैड लिफ्ट है। Punjab News

    प्राप्त जानकारी के अनुसार अवतार सिंह ललतों भारत के इकलौते पॉवर लिफ्टिंग करने वाले 57 वर्षीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने विशव चैंम्पियनशिप में एक के बाद लगातार दो गोल्ड मैडल जीतकर नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ललतों मुताबिक उन्होंने इससे पहले भी सिंगापुर में हुए खेलों में मैडल व पावर लिफ्टिंग लीग में पिछले महीने भी गोल्ड मैडल जीता है। अवतार सिंह खेलों को समर्पित हैं और युवाओं को भी खेलों के साथ जोड़ने के लिए उत्साहित कर रहे हैं। अवतार सिंह का कहना है कि नशों से दूर रहते देसी खुराक खाकर की गई मेहनत रंग जरूर लाती है। खेल न सिर्फ आपका शरीर बनाते हैं, बल्कि आपको एक अलग पहचान भी देते हैं। अवतार सिंह का कहना है कि गुरुओं-पीरों की धरती व पंजाब के लोगों का प्यार व सहयोग भी उनकी बड़ी ताकत है, जो उनमें जीत के लिए जोश भरती है। उन्होंंने कहा कि वह भगवान का नाम लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here