Delhi Fire: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक अस्पताल में आग लगने से कम से कम छह नवजात शिशुओं की मौत हो गयी। दमकल विभाग को शनिवार रात करीब 11.32 में बेबी केयर सेंटर में में आग लगने की सूचना मिली थी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने यूनीवार्ता को बताया, ‘कल रात अस्पताल में आग लगने की घटना के बारे में जानकारी दी गई और तुरंत नौ दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।’ ‘कुल 12 नवजात शिशुओं को बचाया गया, जिनमें से छह की मौत हो गई, एक बच्चा गंभीर है। वहीं पांच अन्य का इलाज चल रहा है। ह्व एक अधिकारी ने बताया कि करीब तीन से चार घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कई आॅक्सीजन सिलेंडरों में विस्फोट होने की वजह से आग लगी थी। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं किया है। राहत एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है।
ताजा खबर
पब्लिक प्रोपर्टी को नुकसान पहुंचाने व चोरी समेत तीन मामलों में 13 को कारावास
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
बंधक बनाने के प्रकरण में छठा आरोपी गिरफ्तार, कारागार रवाना
दो माह पूर्व कस्बा निवासी...
यूपीआई फ्रॉड मामले में आरोपी काबू, महिला के खाते से 1.87 लाख की ठगी
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)।...
Kairana Bike Chori: हैंडल लॉक तोड़कर बाइक चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
मोहम्मद बिलाल समाजवादी पार्टी की अधिवक्ता सभा के जिला सचिव मनोनीत
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
कैराना में ठेंगे पर श्रम कानून, साप्ताहिक बंदी में भी खुल रही दुकानें
श्रमिक हितों की धज्जियां ...
Suspended: सीवर सफाई नियमों की अनदेखी के चलते गुरुग्राम नगर निगम का जेई निलंबित
जेई की ओर से सफाई प्रोटोक...
Bihar: डेरा सच्चा सौदा के सेवादार ने पेश की मानवता की मिसाल; रक्तदान कर बचाई हीरामणि देवी की जान
बेगूसराय/बिहार(सच कहूँ न्...















