हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Sidhi Road Ac...

    Sidhi Road Accident: मुंडन कराने जा रहा था परिवार, पहुँच गया मौत के मुंह में!

    Hoshiarpur News
    सांकेतिक फोटो

    Madhya Pradesh Road Accident: सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य सवार घायल हो गए। घायलों में से 7 की हालत दयनीय बनी हुई है। Sidhi Road Accident

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीधी जिले के बहरी गांव का एक परिवार बोलेरो में सवार होगर मुंडन कराने के लिए मैहर जा रहा था, जिसमें 21 लोग सवार थे। यह वाहन उपनी गांव के करीब पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई, जिसमें 7 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है और 14 अन्य लोग घायल हो गए।

    पुलिस अधिकारी के अनुसार बीती रात 3 बजे के करीब भीषण हादसा हो गया जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है, वहीं जो लोग घायल हुए हैं, उनमें से 7 लोगों को गंभीर हालत में उपचार के लिए सतना भेजा गया है। बताया गया है कि सीधी के निवासी मुंडन करने के लिए बोलेरो वाहन से मैहर की ओर जा रहे थे और इसी दौरान यह हादसा हुआ। यह हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो वाहन के बुरी तरह परखच्चे उड़ गए, राहत और बचाव कार्य करना काफी मुश्किल था। किसी तरह घायलों और मृतकों के शवों को स्थानीय लोगों और पुलिस बल की मदद से बाहर निकाला गया। एंबुलेंस के जरिए घायलों को बेहतर उपचार मिल सके, इसके लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया, जिन 7 लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें रीवा रेफर कर दिया गया है। Sidhi Road Accident

    Sirsa Suicide: घरेलू परेशानी के चलते व्यक्ति ने कर लिया आत्मदाह

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here