हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा आयोजन। प्रदेश...

    आयोजन। प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस

    72nd-Republic-Day

    अमर शहीदों की बदौलत मिली आजादी : मूलचंद शर्मा

    • परिवहन और कौशल विकास मंत्री ने भिवानी में फहराया तिरंगा

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेशभर में 72वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय भीम खेल परिसर में प्रदेश के परिवहन तथा कौशल विकास मंत्री मूलचंद शर्मा ने राष्ट्रगान की धुन के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पहले उन्होंने भीम खेल परिसर में ही बनाए गए शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर देश की आजादी में अपने प्राणों का न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया। अपने संबोधन में परिवहन मंत्री ने कहा कि सन 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। संविधान सभा के सदस्यों ने लगभग तीन वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद यह संविधान तैयार किया।

    इसी संविधान की बदौलत छोटे-बड़े, अमीर-गरीब, सभी को न्याय, स्वतंत्रता और समानता का अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, पण्डित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. भीमराव अम्बेडकर जैसे अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों ने कड़ा संघर्ष किया। शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और उधम सिंह जैसे क्रांतिकारियों के बलिदानों के कारण ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। समारोह में परिवहन मंत्री ने प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर रही झांकियों और परेड की टुकड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।