मुख्यमंत्री जब तक आश्वासन नहीं देंगे तब तक संघर्ष रहेगा जारी: प्रधान बलबीर

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: खरखौदा संघर्ष कमेटी की मास्टर राजेंद्र दहिया की अध्यक्षता में दादा किशोर दास मंदिर गाँव खांडा में पंचायत हुई। पंचायत में सर्वसम्मति से पूरे गाँव ने किसी भी नए ज़िले में शामिल होने से इंकार किया । बीसी जिला प्रधान बलबीर ने कहा कि खरखौदा संघर्ष कमेटी के साथ वे तन मन धन से इस लड़ाई में साथ है। क्षेत्र को किसी भी नए जिले में शामिल किया तो पुरजोर विरोध किया जाएगा । क्योंकि खरखौदा सोनीपत का हिस्सा है और आगे भी सोनीपत का ही हिस्सा रहेगा। Kharkhoda News

कमेटी ने स्पष्ट किया कि एक साल से हमारी सिर्फ एक ही मांग रही है। कि जब तक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्पष्टीकरण नहीं देते कि खरखौदा व आसपास के गाँव किसी भी नए ज़िले का हिस्सा नहीं बनेंगे तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर विकेश दहिया, बिजेंद्र, राजकुमार, वकील सुमित दहिया, नरेंद्र ठेकदार, यशु, पृथी सिंह आदि मौजूद रहे। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– पंजाब उद्योग और वाणिज्य को प्रोत्साहन देने के लिए लुधियाना, न्यू चंडीगढ़ और अमृतसर में तीन विश्व स्तरीय प्रदर्शनी केंद्र स्थापित करेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

About The Author

Related Posts