Farmers News: किसानों के लिए खुशखबरी! धान की बिजाई करने पर सीधे खातों में आएँगे 4500 रुपए

डीएसआर तकनीक को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार दे रही किसानों को आकर्षक प्रोत्साहन

Manmohan Picture
Published On

Haryana Government Scheme: हिसार (सच कहूँ/मुकेश)। हरियाणा सरकार धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) तकनीक को बढ़ावा देने के लिए किसानों को आकर्षक प्रोत्साहन दे रही है। इस योजना के तहत डीएसआर तकनीक से धान की बिजाई करने वाले किसानों को 4500 रुपये प्रति एकड़ की राशि सीधे उनके खातों में दी जाएगी। Farmers News

सहायक कृषि अभियंता गोपी राम सांगवान ने बताया कि किसान विभागीय डीएसआर मशीनों का उपयोग मात्र 115 रुपये प्रति एकड़ किराये पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर कर सकते हैं। किसान अपने ट्रैक्टर से इस मशीन का उपयोग कर आसानी से धान की सीधी बिजाई कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है, जिससे लागत कम होने के साथ-साथ पानी की भी बचत हो सके। Farmers News

About The Author

Related Posts