ऑस्ट्रेलिया में चमकी सरसा के डिंग मंडी की ये छोरी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की बड़ी उपलब्धि हासिल

नेहा साहू, रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयरफोर्स में बनीं लॉजिस्टिक्स ऑफिसर, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

Manmohan Picture
Published On

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। जिले की डिंग मंडी निवासी नेहा साहू ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयरफोर्स में लॉजिस्टिक्स ऑफिसर के रूप में जॉइन किया है। उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। नेहा की उपलब्धि को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है। नेहा साहू डिंग मंडी निवासी राजमल पचार पुत्र छाजूराम पचार की पौत्री हैं। Sirsa News

परिवार के अनुसार नेहा पिछले करीब 15 वर्षों से ऑस्ट्रेलिया में रह रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत एक शिक्षिका के रूप में की थी और लगभग 10 वर्षों तक प्राइमरी स्कूल में अध्यापन कार्य किया। इसके बाद उन्होंने अपने जीवन के लक्ष्य को नया आयाम देते हुए एयरफोर्स में जाने का सपना साकार किया। परिजनों ने बताया कि नेहा की इस उपलब्धि के पीछे उनकी वर्षों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास है। कड़े चयन और प्रशिक्षण प्रक्रिया को पार कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। विशेष बात यह है कि उनके पति अभिनव साहू भी पिछले 14 वर्षों से रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयरफोर्स में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में यह दंपती सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण बन गया है।

लक्ष्य सपष्ट हों तो मंजिल दूर नहीं नेहा की सफलता पर उनके पिता राजमल पचार ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि बेटी ने परिवार का नाम रोशन कर दिया है और उसकी मेहनत आज रंग लाई है। उनकी उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का बधाई देने का सिलसिला जारी है। लोग हुडा सेक्टर-20 स्थित निवास पर पहुंचकर परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं। डिंग मंडी क्षेत्र के लोगों ने कहा कि नेहा साहू की उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, इरादे मजबूत हों और मेहनत निरंतर की जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। Sirsa News

About The Author

Related Posts