Sri Ganganagar News: शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय में छात्राओं को समाज सेवा के लिए किया प्रेरित
आईक्यूएसी एवं सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में नामचर्चा का आयोजन
श्रीगंगानगर(सच कहूँ न्यूज)। श्री गुरुसर मोडिया स्थित शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय में आईक्यूएसी एवं सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा का शुभारंभ पावन नारे के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वातावरण को भक्तिमय बना दिया। Sri Ganganagar News
नामचर्चा के दौरान छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा शब्दवाणी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की आईक्यूएसी समन्वयक गगनदीप कौर ने कहा कि छात्राओं को जीवन में नैतिक एवं मानवीय मूल्यों को अपनाने तथा समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। नामचर्चा के अंत में उपस्थित को प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी ने इस पावन अवसर को हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया। Sri Ganganagar News