MLA Jaideep Bihani Attack: RUIDP के अधिकारियों ने किया विधायक जयदीप बिहाणी पर हमला
पानी की विकट स्थिति का समाधान करवाने के लिए बुलाए गए थे RUIDP के अधिकारी
MLA Jaideep Bihani Attack: श्रीगंगानगर। शहर में पानी की विकट स्थिति का समाधान करवाने के लिए विधायक द्वारा बुलाए गए RUIDP के अधिकारियों ने विधायक जयदीप बिहानी पर हमला कर दिया है। विधायक सेवा केंद्र में RUIDP के AEN जगन्नाथ बैरवा, प्रोजेक्ट मैनेजर शाहनवाज द्वारा विधायक जयदीप बिहाणी के चेहरे पर थप्पड़ जड़ने की बात सामने आई है। घटना में विधायक को आंख के पास चोट लगी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों अधिकारियों को हिरासत में ले लिया है। विधायक जयदीप बिहाणी ने कहा-'L&T और RUIDP ने शहर का बेड़ा गर्क कर दिया', आज इनको समस्या का समाधान करने को कहा तो इन्होंने मेरे ऊपर हमला कर दिया, इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है। Sri Ganganagar News
