गुरुग्राम के बजघेड़ा में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

फैक्ट्री में लगी आग से आसपास की सोसायटियों में रह रहे लोगों में हड़कंप

  • गुरुग्राम के आसमान पर फैला काला-सफेद धुआं

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: जिला में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। रोजाना कहीं ना कहीं आग की घटना हो रही है। रविवार की अलसुबह यहां बजघेड़ा क्षेत्र में एक प्लास्टिक की फैक्ट्री व उसके गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आग बुझाने के लिए कर्मचारी पास भी नहीं जा पा रहे थे। 10 किलोमीटर से अधिक दूरी से धुंआ आसमान में नजर आ रहा था। आसपास बनीं सोसायटियों में भी आग की इस घटना से दहशत रही। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

रविवार की अलसुबह करीब तीन बजे बजघेड़ा क्षेत्र में प्लास्टिक फैक्ट्री के कर्मचारियों को आग लगने का पता चला। पहले तो कर्मचारियों ने खुद ही मिट्टी और अन्य तरीकों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां लेकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझानी शुरू की। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसमान में काले धुएं के गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहे थे। धुएं का असर आसपास की करीब छह सोसाइटियों तक पहुंच गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिस इलाके में आग लगी वहां बड़ी संख्या में स्क्रैप गोदाम हैं। वहां पर प्लास्टिक और लोहे का सामान रखा था। अधिक प्लास्टिक होने के कारण आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इसलिए आग पर जल्दी काबू पाना काफी मुश्किल हो गया। Gurugram News

आग बुझाने के लिए गुरुग्राम भीम नगर फायर स्टेशन, सेक्टर-29 फायर स्टेशन, सेक्टर-37 फायर स्टेशन, मानेसर फायर स्टेशन, पटोदी फायर स्टेशन के अलावा मारुति सुजूकी कंपनी और हल्दीराम प्रतिष्ठान की नोएडा से गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची। सुबह तीन बजे लगी आग पर दोपहर करीब डेढ़ बजे काबू पाया गया। हालांकि इसके बाद भी जले सामान से धुआं उठता रहा। आग बुझाने के बाद टीमों ने तलाशी अभियान भी चलाया गया। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फायर अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने मौके पर जांच की गई। आग पूरी तरह बुझने के बाद सर्च अभियान चलाया जाएगा। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– Hardoi Accident: हरदोई में तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक भीड़ में घुसा, महिला की मौत, 11 घायल

About The Author

Related Posts