Punjab

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और पंजाब को स्वस्थ बनाया जा सके
पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ
पिता ही निकला बेटे का ‘हत्यारा’, दो गिरफ्तार

परशुराम जन्मोत्सव को सफल बनाने का आह्वान, कई गांवों में किया सम्पर्क

परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन की तैयारी

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: आगामी 3 मई को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर शामली में स्थित श्री हनुमान धाम में होने वाले कार्यक्रम को लेकर ब्राह्मण समाज के नेताओं ने क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगो से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। विगत गुरुवार देर शाम गांव रामडा में सोनू शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में श्री ब्राह्मण एकता सभा के संरक्षक एवं रालोद के प्रदेश महासचिव विजय कौशिक, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव एवं कांग्रेस के युवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा, मंडलाध्यक्ष अशवनी कौशिक हथछोया व जिलाध्यक्ष वीशू शर्मा आदि का स्वागत किया गया।

इससे पूर्व, ऐरटी गांव में प्रमोद शर्मा के आवास पर ब्राह्मण समाज के द्वारा बैठक आयोजित करके कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया गया। रालोद से शामली नगरपालिका के चेयरमैन पद के प्रत्याशी रहे विजय कौशिक ने कहा कि इस बार जनपद में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम गत वर्षों से कहीं अधिक भव्य होगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। कांग्रेस नेता अशवनी शर्मा ने कहा कि एकजुटता से ही समाज की पहचान बढती है। ब्राह्मण समाज ने सदैव छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर चलने का काम किया है। समाज को सही दिशा दिखना ही ब्राह्मणों का धर्म है। परशुराम सबके भगवान हैं।

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के मंडलाध्यक्ष अशवनी कौशिक हथछोया ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करके आगे बढने एवं संपूर्ण समाज को आगे बढाने का काम ब्राह्मण समाज को करना चाहिए। सामाजिक न्याय पार्टी के जिलाध्यक्ष सोनू शर्मा रामडा ने कहा कि ब्राह्मण की उत्पत्ति राष्ट्र के उत्थान के लिए हुई है। हमें अपनी प्राचीन गुरुकुल पद्धति को अपनाना होगा। इस दौरान रमेश प्रधान, कमल किशोर शर्मा, अमित शर्मा, नरेश शर्मा, मुकेश शर्मा, दीपक शर्मा, नितिन शर्मा, शिवम शर्मा, गौरव कुमार, मनोज शर्मा, राकेश गौतम, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts