हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश गणतंत्र दिवस ...

    गणतंत्र दिवस पर पूज्य गुरु जी के शानदार वचन, जल्दी पढ़ें-

    Republic-Day

    सरसा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि आज गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर हम ये कसम लेते हैं कि अपने इस भारत देश को पूरी तरह से नशे से मुक्त जरूर करवाएंगे, सहयोग देंगे और साथ में नशा मुक्त करवाएंगे इसके लिए भी पूरा सहयोग देंगे। हम ये कसम लेते हुए आपको आह्वान करते हैं कि आप भी इस मुहिम में हमारे साथ जुड़के इस देश को चमकाये, स्वस्थ बनाएं ताकि कोई भी इस देश को गंदा, डर्टी देश ना कह सके। आप सबसे ये ही उम्मीद करते हुए फिर से गणतंत्र दिवस की आपको बहुत-बहुत बधाई देते हैं जय हिंद। वीडियो देखने के लिए इस पर क्लिक करें-

    Republic-Day

    कई मायनों में अनूठा रहा गणतंत्र दिवस समारोह

    गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरुवार को यहां आयोजित समारोह कई मायनों में अनूठा रहा। इस वर्ष समारोह का थीम जनभागीदारी था और इसी के अनुरूप इस साल दर्शक दीर्घा में पहली लाइन वीवीआईपी लोगों की बजाय श्रमयोगियों जैसे सेंट्रल विस्टा कर्मी, फ्रंटलाइन कर्मी, सब्जी विक्रेता और ऑटो चालकों के लिए आरक्षित की गयी थी।
    इस साल समाज के सभी वर्गों के आम लोगों जैसे सेंट्रल विस्टा, कर्तव्य पथ, नवीन संसद भवन, दूध, सब्जी विक्रेता, पथ विक्रेता आदि के निर्माण से जुड़े श्रमयोगियों को निमंत्रण भेजा गया था। इन विशेष आमंत्रितों को कर्त्तव्य पथ पर प्रमुखता से बैठाया गया था।

    वहीं इस दौरान राष्ट्रव्यापी वंदे भारतम नृत्य प्रतियोगिता के माध्यम से चुने गए 479 कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयीं। इन सांस्कृतिक कार्यक्रम का विषय 326 महिला नर्तकियों द्वारा प्रस्तुत ‘नारी शक्ति’ था। इसमें 17-30 वर्ष आयु वर्ग के 153 पुरुष नर्तकों का समर्थन मिला। वे पांच तत्वों पृथ्वी, जल, वायु, अंतरिक्ष और अग्नि के माध्यम से ‘नारी की शक्ति’ का चित्रण करते हुए शास्त्रीय, लोक और समकालीन संलयन नृत्य प्रस्तुत किये। यह दूसरी बार है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के नर्तकों का चयन राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया।

    इस साल गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मेहमानों और दर्शकों के लिए भौतिक निमंत्रण कार्डों को ई-निमंत्रण द्वारा प्रतिस्थापित किया गया। इस उद्देश्य के लिए एक समर्पित पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटआमंत्रणडॉटएमओडीडॉटजीओवीडॉटइन लॉन्च किया गया। इस पोर्टल के माध्यम से टिकटों की बिक्री, प्रवेश पत्र, आमंत्रण पत्र और कार पार्किंग लेबल ऑनलाइन जारी किए गए। इसका उद्देश्य पूरी प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और कागज रहित बनाना सुनिश्चित करना था। साथ ही देश के सभी हिस्सों से लोगों को इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने में सक्षम बनाना था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here