हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा धोखाधड़ी करके ...

    धोखाधड़ी करके बैंक खाते से उड़ाए 75 हजार

    Kaithal News
    Kaithal News : साइबर ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप्स में टास्क देने के नाम पर युवक से लुटे 53 लाख रूपये

    तोशाम (सच कहूँ न्यूज)। खानक निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से किसी अज्ञात ने 75 हजार रुपए निकाल लिए। इसकी शिकायत पीड़ित ने तोशाम पुलिस में की है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खानक निवासी अजीत ने बताया कि उसके पास 29 दिसंबर को एक फोन आया। फोन करने वाले ने उसे क्रेशर बजरी भेजने के लिए कहा। जब उसने उक्त व्यक्ति से पैसे मांगे तो उसने उसका फोन पे नंबर देने के लिए कहा। इसके बाद उसने फोन पे का क्यूआर कोड उक्त व्यक्ति के मोबाइल पर भेज दिया। इसके बाद उसके खाते से 9999 रुपए पांच बार और एक बार 25 हजार रुपए कुल मिलाकर 75 हजार निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।