हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा परिवहन बेड़े म...

    परिवहन बेड़े में शामिल होंगी 800 नई बसें : मूलचंद शर्मा

    800 new buses will be included in the transport fleet sachkahoon

    लम्बी दूरी की बस सेवाओं के लिए 20 नई वोल्वो बसें भी खरीदी जाएंगी

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार द्वारा परिवहन के बेड़े में 800 से अधिक नई बसें शामिल की जाएंगी, इनमें से 300 बसें मार्च 2022 तथा तथा अन्य शेष बसें वर्ष 2022 के दौरान परिवहन बेड़े में शामिल की जाएंगी। लोगों को लम्बी दूरी की बस सेवाओं के लिए सरकार द्वारा 20 नई वोल्वो बसें भी खरीदी जाएंगी।

    परिवहन मंत्री बुधवार को सोनीपत में लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत प्रैस प्रतिनिधियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की आमदनी का बढ़ाने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लम्बी दूरी की बस सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी रूटों की बसें फलाई ओवर के नीचे से यात्रियों को लेकर चलेंगी।

    मूलचंद शर्मा ने जिला सोनीपत में यमुना नदी से खनन के दौरान यमुना का प्रवाह को बाधित करने के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस संदर्भ में योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। खनन से पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा यमुना नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा, जिसके माध्यम से ठेकेदार खनन का कार्य कर सकेंगे तथा यमुना का प्रवाह भी बाधित नहीं होगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here