हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Hansi: साइकिल...

    Hansi: साइकिल मिलने पर खिले हांसी की 89 बेटियों के चेहरे

    Hansi News

    विधायक विनोद भयाना ने वितरित की साइकिलें

    Bicycles Distributed: हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। बाल दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हांसी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक विनोद भयाना ने विद्यालय की 89 छात्राओं को साइकिल वितरित की। बेटियों को साइकिल मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी झलक उठी। विधायक भयाना ने कहा कि सरकार की यह योजना गरीब व जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को शिक्षा से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभा रही है। साइकिल का वितरण केवल सुविधा नहीं, बल्कि बालिकाओं की शिक्षा को गति देने का माध्यम है। Hansi News

    वहीं हांसी शहर की प्रसिद्ध देवीलाल मार्केट को आधुनिक स्वरूप में विकसित करने के लिए शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विधायक विनोद भयाना ने यहां 49 लाख रुपए की लागत से तैयार की जाने वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इन विकास कार्यों के पूरा होने के बाद देवीलाल मार्केट न केवल और अधिक सुंदर और आकर्षक दिखाई देगी बल्कि नागरिकों व व्यापारियों को सुविधाओं से युक्त एक आधुनिक मार्केट का अनुभव भी मिलेगा।

    मार्केट का सौंदर्यीकरण तथा स्वच्छ वातावरण प्रदान करना समय की जरूरत

    विधायक भयाना ने कहा कि देवीलाल मार्केट शहर का एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। ऐसे में मार्केट का सौंदर्यीकरण, बेहतर पार्किंग व्यवस्था, उचित रोशनी,  फुटपाथ, तथा स्वच्छ वातावरण प्रदान करना समय की जरूरत है। विधायक ने कहा कि यह सभी कार्य तेजी से करवाए जाएंगे इन सभी को छह माह की निर्धारित समयावधि में पूरा करवा दिया जाएगा।

    नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि मार्केट में जिन प्रमुख कार्यों को शामिल किया गया है, उनमें प्रवेश द्वारों का निर्माण, वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थल, मार्केट में ग्रीन बेल्ट, आकर्षक सजावटी लाइट, सजावटी बिजली के पोल, और पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए मजबूत व सुसज्जित फुटपाथ तैयार किए जाएंगे, रेलिंग लगाई जाएगी। इन सभी कार्यों के पूरा होने से मार्केट का पूरा वातावरण अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुंदर बनेगा।