हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश बेकाबू कार से...

    बेकाबू कार से टक्कर के बाद 9 खिलाड़ी घायल

    जम्मू (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब सैम्बो टीम के कम से कम नौ खिलाड़ी यहां भगवती नगर स्थित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बाहर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से घायल हो गये हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम भगवती नगर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही राष्ट्रीय सैम्बो चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पहुंची पंजाब टीम के खिलाड़ी खेल परिसर के बाहर बस में सवार होने का इंतजार कर रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

    यह भी पढ़ें:– ईडी ने लोगों से 108 करोड़ की ठगी करने वाले चार को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने कहा, ‘नौ में से एक खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे पंजाब के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि सुबह सूचना मिलने पर खिलाड़ियों के माता-पिता जम्मू पहुंचे और उनकी सहमति से घायल खिलाड़ी पड़ोसी राज्य में अपने गृहनगर के लिये रवाना हो गये हैं। पुलिस ने कहा, ‘कार चालक जम्मू के फालियन मंडल का रहने वाला प्रियांशु सिंह है। वह नशे की हालत में था और उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज करके घटना का संज्ञान लिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here