हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    लेबनान में विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रेनेड विस्फोट में 9 पुलिसकर्मी घायल

    9 policemen injured in grenade explosion during protests in Lebanon

    बेरूत l लेबनान के त्रिपोली शहर में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया जिसमें नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए। लेबनान के गृह मंत्रालय ने बुधवार को टि्वटर पर एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।वक्तव्य के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया जिसमें नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायल पुलिसकर्मी शीर्ष अधिकारी हैं और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। लेबनान के त्रिपोली शहर में पिछले तीन दिनों से लगातार लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी कोरोना महामारी के मद्देनजर लगाए गए कर्फ्यू को खत्म करने और बेहतर सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।