हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home रंगमंच ट्विटर छोड़कर...

    ट्विटर छोड़कर खुश है सोनाक्षी

    Sonakshi Sinha

    नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह ट्विटर छोड़ कर खुशहाल इंसान बन गयी हैं। सोनाक्षी ने अपने ट्विटर अकाउंट को निष्क्रिय कर दिया है। सोनाक्षी ने कहा ,“मैं कोई भी मार्गदर्शक नहीं हूं लेकिन मैं व्यक्तिगत अनुभव से बोल सकती हूं। मैं इतने लंबे समय तक सोशल मीडिया पर रही। मैंने इसे राक्षस बनते देखा है। मैं हमेशा एक बहुत ही सकारात्मक व्यक्ति रही हूं लेकिन फिर भी आप कभी नहीं जानते कि कोई चीज आपको कैसे प्रभावित कर सकती है। आप सुबह उठते हैं, अपना हैंडल खोलते हैं और नकारात्मक टिप्पणी पढ़ते हैं। उस क्षण आप इसे दूर नहीं रख सकते हैं।”

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।