हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सीआरपीएफ जवान...

    सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारी

    Shot

    श्रीनगर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने सोमवार को यहां खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीआरपीएफ जवान ने सुबह अपने सर्विस राइफल से स्वयं को गोली मार ली। रामबाग के समीप ग्रुप सेंटर में गोली चलने की आवाज सुनकर दूसरे जवान मौके पर पहुंचे तो उसे रक्त से लथपथ पाया। जवान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी पिंटू मंडल के रूप में की गयी है। उसके आत्मघाती कदम उठाये जाने के बारे में अभी तात्कालिक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक तहकीकात कर रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।