हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी केरल में निर्...

    केरल में निर्माणधीन पुल की चार शहतीरें गिरी, कोई हताहत नहीं

    Under Construction Bridge Fell

    कन्नूर। केरल में माहे-थालास्सेरी राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास परियोजना के तहत बन रहे निर्माणाधीन पुल की चार शहतीरें (बीम) गिर गयीं जिसका वर्ष 2018 में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा मुख़्यमंत्री पिनाराई विजयन ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया था। सूत्रों ने बताया कि यह घटना बुधवार को करीब दो बजे घटी। इस दौरान कुछ दूर पर एक निर्माण स्थल पर मजूदर भी काम कर रहे थे और राहत की बात यह रही कि कोई भी व्यक्ति इस घटना में हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल का दौरा करेगी। वर्ष 2018 अक्टूबर में इस परियोजना के उद्घाटन समारोह के दौरान गडकरी ने घोषणा की थी कि 1811 करोड़ रुपये की लागत वाली माहे-थालास्सेरी राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास परियोजना वर्ष 2020 तक पूरी हो जाएगी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।