हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More
    Home खेल नोवाक जोकोविच...

    नोवाक जोकोविच महिला अधिकारी को गेंद मारने के कारण यूएस ओपन से बाहर

    Novak Djokovic

    न्यूयॉर्क। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच रविवार को हुए यूएस ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एक महिला अधिकारी को गेंद मारने के कारण टूर्नामेंट से बाहर कर दिए गए।अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। बयान में कहा गया कि ग्रैंड स्लैम के नियमानुसार अगर कोई खिलाड़ी किसी अधिकारी या दर्शक को चोटिल करता है तो नतीजतन उस पर जुर्माना लगाने के साथ ही उसे अयोग्य ठहरा दिया जाता है और मैच रैफरी ने नोवाक जोकोविच को भी दोषी पाया। नियम के अनुसार टूर्नामेंट में प्री क्वार्टर मुकाबले तक पहुंचने पर जोकोविच को मिलने वाली इनामी राशि काट ली जाएगी। साथ ही जो रैंकिंग पाइंट किसी खिलाड़ी को मिलते हैं, वह भी कम कर दिए जाएंगे।

    दरअसल, जोकोविच प्री क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान स्पेन के पाब्लो कार्रेनो बुस्टा से मुकाबले में पहले सेट में 5-6 से पिछड़ गए थे। उसी दौरान उनका एक शॉट सीधे महिला अधिकारी के गर्दन में जा लगा जिसकी वजह से उसे कुछ देर के लिए सांस लेने में शिकायत हुई। हालांकि, जोकोविच महिला के पास उसका हालचाल लेने पहुंचे थे। इसके बाद टूर्नामेंट रेफरी के साथ बातचीत कर अंपायर ने कार्रेनो बुस्टा के मुकाबला जीतने की घोषणा कर दी। सर्बिया के खिलाड़ी जोकोविच ग्रैंड स्लैम इतिहास से बाहर किए जाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 1990 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में जॉन मैकनरो जबकि 2000 में फ्रेंच ओपन में स्टीफन कोबेक को बाहर का रास्ता दिखाया गया था।

    यह भी पढ़े – नालंदा में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।