हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश प्रधानमंत्री ...

    प्रधानमंत्री ने आबे से फोन पर की बात

    Prime Minister talked to Abe on phone
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के निवर्तमान प्रधानमंत्री शिंजो आबे से टेलीफोन पर आज बात की और भारत जापान संबंधों को विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझीदारी के स्तर पर ले जाने के लिए उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। विदेश मंत्रालय ने यहां बताया कि दोनों नेताओं ने एक दूसरे के देशों में अपनी यात्राओं एवं अनुभवों को याद किया। मोदी ने भारत एवं जापान के बीच संबंधों को सशक्त बनाने में श्री आबे के योगदान एवं प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने मुंबई अहमदाबाद हाईस्पीड रेलवे परियोजना सहित विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझीदारी के अंतर्गत जारी संयुक्त परियोजनाओं में प्रगति की समीक्षा की और माना कि कोविड पश्चात विश्व में भारत जापान की मजबूत साझीदारी वैश्विक समुदाय के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। दोनों नेताओ ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच साजो-सामान की आपूर्ति तथा सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये जाने का स्वागत किया और कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने वाले इस समझौते से हिन्द प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा स्थापित करने में मदद मिलेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।