हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    विश्व में कोरोना से 2.84 करोड़ संक्रमित, 9.15 लाख की मौत

    Corona in India

    वाशिंगटन /रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से दो करोड़ 84 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो गये हैं और 9.15 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 2,84,81,413 लोग संक्रमित हुए हैं और 915,356 लोगों की मौत हुई है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 64,43,743 पर पहुंच गयी है और अब तक 1,92,979 लोगों की जान जा चुकी है।

    वहीं भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 97,570 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 46,59,985 हो गया। वहीं इस दौरान 1201 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 77472 हो गयी है। ब्राजील में अब तक 42,82,164 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1,30,396 लोगों की मौत हो चुकी है।

    रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 10,48,257 पहुंच गई हैं तथा 18,309 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यह कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 7,10,067 लोग संक्रमित हुए हैं और 30,344 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलम्बिया में इस वायरस से अब तक 7,02,088 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 22,518 है। वहीं मेक्सिको ने कोरोना से प्रभावित होने के मामले में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है। यहां इससे अब तक 6,58,299 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 70,183 लोगों की मौत हो चुकी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।