हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोरोना जांच क...

    कोरोना जांच का आंकड़ा सात करोड़ 90 लाख के करीब

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 के रोकथाम की मुहिम में तीन अक्टूबर को 11 लाख से अधिक कोरोना वायरस जांच की गई और कुल आंकड़ा सात करोड़ नब्बे लाख के करीब पहुंच गया। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से रविवार को जारी आंकड़़ो में बताया गया कि देश में तीन अक्टूबर को कोरोना वायरस नमूनों की जांच 11,42,131 रही और कुल आंकड़ा 7,89,92,534 पर पहुंच गया। कोरोना वायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिये देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक रोज में रिकार्ड 14,92,409 नमूनों की जांच की गई थी। देश में कोरोना वायरस का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था।

    यह भी पढ़े -कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 65.49 लाख , 55 लाख से अधिक हुए स्वस्थ

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।