हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home देश कर्नाटक प्रदे...

    कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के घर सीबीआई का छापा

    CBI Raid

    बेंगलुरू। केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) के अधिकारियों ने सोमवार को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और उनके भाई सांसद डीके सुरेश के आवासों पर छापा मारा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत छापे की कार्रवाई की गयी। उन्होंने बताया कि सीबीआई की आठ टीमों ने शहर के पॉश इलाकों में स्थित डीके बंधुओं के आवासों पर एक साथ छापे मारे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के कनकपुरा स्थित आवास पर भी छापा मारा गया और वहां सघन तलाशी ली गयी।

    यह भी पढ़े- कानपुर में पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, दहशत से श्रमिकों में मची भगदड़

    कर्नाटक सरकार ने हाल में शिवकुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की अनुमति दी थी , जिसके बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की। प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य सरकार को कथित तौर पर 8.59 करोड़ रुपये की उस बेहिसाब नकदी की जांच के लिए अनुरोध किया था , जिसे अगस्त 2017 में आयकर अधिकारियों ने नयी दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में जब्त किया था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।