हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home देश Haryana Railw...

    Haryana Railway News: आदमपुर वासियों के लिए हरियाणा कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की बड़ी सौगात!

    Haryana Railway News

    गोरखधाम एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, अमृत भारत योजना से स्टेशन बनेगा आधुनिक

    आदमपुर (सच कहूँ/मुकेश)। मंडी आदमपुर क्षेत्र के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग शुक्रवार को पूरी हो गई, जब गाड़ी संख्या 12556/12555 बठिंडा-गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस का आधिकारिक ठहराव आदमपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा (Haryana Cabinet Minister Ranbir Gangwa) ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। Haryana Railway News

    उन्होंने कहा कि ट्रेन ठहराव से क्षेत्र की कनेक्टिविटी (संपर्क व्यवस्था) मजबूत होगी तथा युवाओं को शिक्षा व रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही आदमपुर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शामिल किया गया है, जिसके अंतर्गत स्टेशन का आधुनिकीकरण, सौंदर्यीकरण, प्रतीक्षालय सुधार, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और डिजिटल सूचना बोर्ड जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

    इस अवसर पर विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेल नेटवर्क (रेल तंत्र) का विस्तार तेजी से हो रहा है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। Haryana Railway News