हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home खेल धीमे ओवर रेट ...

    धीमे ओवर रेट के लिए स्मिथ पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

    Steve Smith

    अबु धाबी। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीवन स्मिथ पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान धीमे ओवर रेट को लेकर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। राजस्थान और मुंबई के बीच मंगलवार को आईपीएल 13 का मुकाबला खेला गया था जहां मुंबई ने राजस्थान को 57 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया था। आईपीएल समिति ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि इस सत्र में यह राजस्थान की पहली गलती थी इसलिए आईपीएल की आचार संहिता के तहत स्मिथ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। स्मिथ से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ और दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में धीमे ओवर रेट के लिए 12-12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।