हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार नये रिकॉर्ड स्तर पर

    Foreign Exchange Reserves
    Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर घटकर 637.9 अरब डॉलर पर

    मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों के पांच अरब डॉलर से अधिक बढ़ने से 09 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 550 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 09 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा का भंडार 5.87 अरब डॉलर बढ़कर 551.51 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब इसमें वृद्धि हुई है। इससे पहले 02 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह 3.62 अरब डॉलर बढ़कर 545.64 अरब डॉलर पर रहा था।

    केंद्रीय बैंक ने बताया कि 09 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 5.74 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 508.78 अबर डॉलर पर पहुँच गया। स्वर्ण भंडार भी 11.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 36.60 अरब डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष पास आरक्षित निधि 1.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.64 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 1.48 अरब डॉलर पर रहा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।