हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More

    अमेरिका में कोविड-19 से अब तक 2.30 लाख से अधिक लोगों की मौत

    Delhi News
    Covid-19 in Delhi: दिल्ली में कोविड-19! अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश!

    वाशिंगटन l वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से 2.30 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 91 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,30,320 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 91 लाख काे पार कर 91,11,013 हो गयी है।

    अमेरिका का न्यूयाॅर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयाॅर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 33,511 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 16,350 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 17,656 लोगों की मौत हो चुकी है। टेक्सास में इसके कारण 18,464 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 16,761 लोगों की जान गई है। इसके अलावा मैसाचुसेट्स तथा इलिनॉयस में करीब 10 हजार जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से आठ हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।