हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More

    इन्सानियत: ब्लॉक रानियां-चामल की साध-संगत ने जरूरतमंद बेटी की शादी में दिया घरेलू सामान

    Rania News
    Rania News: ब्लॉक रानियां-चामल की साध-संगत ने जरूरतमंद बेटी की शादी में दिया घरेलू सामान

    रानियां (सच कहूँ/राजेंद्र गाबा)। Rania News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा पर चलते हुए ब्लॉक रानियां व चामल की साध संगत ने गांव खारियां के एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में घरेलू सामान देकर मानवता का संदेश दिया। साध-संगत द्वारा यह सेवा कार्य डेरा सच्चा सौदा की ओर से समाजहित में चलाए जा रहे 175 मानवता भलाई के कार्यों में शामिल 25वें कार्य आशीर्वाद मुहिम यानी जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में सहयोग के तहत किया गया। गांव के प्रेमी सेवक शंकर लाल इन्सां ने बताया कि बेटी का पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है और आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। शादी के अवसर पर वह अपनी बेटी को आशीर्वाद स्वरूप स्त्रीधन देने में स्वयं को असमर्थ महसूस कर रहा था। Rania News

    परिवार की स्थिति को देखते हुए उन्होंने ब्लॉक रानियां के ब्लॉक प्रेमी सेवक जय दयाल इन्सां से संपर्क किया और साध संगत से सहयोग की अपील की। इसके बाद ब्लॉक रानियां व चामल की साध संगत ने मिलकर शादी में फ्रिज, सिलाई मशीन, मिक्सी सहित अन्य घरेलू सामान भेंट कर इंसानियत का फर्ज निभाया। इस अवसर पर जरूरतमंद परिवार के सदस्यों ने पूज्य गुरु जी के मार्गदर्शन में डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के कार्यों की सराहना करते हुए साध संगत का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गांव खारियां से प्रेमी परमानंद इन्सां, रिंकू इन्सां सहित ब्लॉक के जिम्मेवार सदस्य और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– LPG Cylinder Shortage: दिल्ली हाईकोर्ट के लॉयर्स कैंटीन में एलपीजी गैस खत्म, नहीं बन सका दोपहर का भोजन